कासगंज(यूपी): उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई जिससे उस पर सवार 22 लोगों की मौत हो गई वही कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है। गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं को बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। बता दें कि मृतक सभी लोग माघ पूर्णिमा के मौके पर पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे।
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कासगंज में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और तालाब में गिर गई, जिससे सात बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई हैं। पटियाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर उस समय दुर्घटना हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग गंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और 7-8 फुट गहरे तालाब में गिर गई। ट्रैक्टर चालक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था और इसी वजह से हादसा हुआ। सात बच्चों समेत कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 15-20 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली एटा जिले के जैथरा से आ रही थी। वही पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द