April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पंजाब में सभी व हरियाणा की लोकसभा सीट पर उतारेंगे आप के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के दौरे पर हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान कर दिया है की पंजाब राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

आज शनिवार को पंजाब के खन्ना में भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि की आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट मिलाकर 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज से 2 साल पहले आपने हमें बहुत बड़ा ‘आशीर्वाद’ दिया था और पंजाब में 117 में से 92 सीट जिताई थी। आज आपसे हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। 2 महीने बाद लोकसभा के चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में 13 सीट हैं और एक सीट चंडीगढ़ में है। आने वाले 15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।

आगे सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगते हुए कहा ‘अब आप लोगों से निवेदन है कि जिस तरह 2 साल पहले आशीर्वाद दिया था, उसी तरह यह 14 लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी को जितानी है। भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी को 14 सीटें आपको जितानी है, और झाड़ू लगानी है। आप हमारे हाथ जितने मजबूत करोगे उतनी ताकत से हम काम करेंगे। पूरी जिंदगी आपकी सेवा करेंगे।

Share to...