नईदिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ईडी के बार-बार समन दिए जाने के बाद भी पेश न होने पर कोर्ट ने केजरीवाल को पेशी का समन जारी किया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।
दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के 5 समन के बावजूद दिल्ली सीएम केजरीवाल के पेश न होने के खिलाफ ईडी द्वारा कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया और केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का समन जारी किया। ACMM दिव्या मल्होत्रा ने ये आदेश दिया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा भेजे गए पांचवें समन पर भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गई।
इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने सुबह सुनवाई करते हुए फैसला शाम चार बजे तक सुरक्षित रखा था। बता दें कि एजेंसी के सामने बार-बार दिल्ली सीएम के पेश न होने पर शनिवार को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था। इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया था कि अरविंद केजरीवाल 5 समन भेजने के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे हैं। उधर, केजरीवाल के पेश न होने पर बीजेपी भी लगातार हमलावर है।
बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को अब तक 5 बार समन भेज चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को पहला समन पिछले साल 2 नवंबर 2023 को, दूसरा समन 21 दिसंबर को भेजा था। इसके बाद इस साल की शुरुआत में ही ईडी ने तीसरा समन 3 जनवरी 2024 को, चौथा समन 18 जनवरी और पांचवा समन 31 जनवरी को भेजा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल इन पांचों समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए। सीएम ने जांच एजेंसी के समन को राजनीतिक रूप से प्रेरित और गैरकानूनी बताया था। इसी को लेकर जांच एजेंसी सीएम के खिलाफ कोर्ट पहुंची है।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं