कर्नाटक: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया हैं।
ज्वाइनिंग के दौरान बीएस येदियुरप्पा और बीवाई राघवेंद्र भी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे।
विदित हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले शेट्टार ने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था। टिकट न मिलने पर उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी। जगदीश शेटर लिंगायत समुदाय से आते हैं। शेट्टार के अलावा कर्नाटक के पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनीकप्पा भी बीजेपी में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम शेट्टार के साथ शंकर पाटिल ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा था कि मुझे सत्ता की भूख नहीं, मैं केवल सम्मान चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है। मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मैं सत्ता का भूखा हूं।
बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार अपनी ही सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। बीजेपी उम्मीदवार महेश तेंगिनाकाई के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। बीजेपी की तरफ से हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस के टिकट पर वो इसी सीट से चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित