April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सरदार पटेल की मूर्ति ट्रैक्टर चढ़ाकर गिराई, घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे वाइरल

उज्जैन: उज्जैन के माकड़ोन इलाके में आज गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति ट्रैक्टर चढ़ाकर गिरा दी। रॉड और पत्थर मारकर मूर्ति में तोड़फोड़ की। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया।

दरअसल माकड़ोन मंडी गेट और बस स्टैंड के पास खाली जमीन है। भीम आर्मी चाहती है कि यहां डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए जबकि पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की मांग करते आ रहे हैं। मामला पंचायत में विचाराधीन है। बुधवार रात किसी ने जमीन पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों को इसका पता चला तो सुबह एकत्रित हुए और मूर्ति गिरा दी। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद करीब 2 घंटे तक चला। इसके बाद पुलिस प्रशासन का अमला पहुंचा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की।

माकड़ौन के अलावा उज्जैन और तराना से भी भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सहित प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि माकड़ौन के वार्ड क्रमांक 2, 8 और 9 के बीच जमीन विवाद है । यहां आसपास डॉक्टर अंबेडकर को मानने वाले लोगों की संख्या अधिक है। वह चाहते हैं कि यहां डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति लगे। बीते दो चुनाव से भाजपा ने विवादित जगह पर सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। हालांकी नया बस स्टैंड का नाम डॉ अंबेडकर रख दिया गया है।

वही पूरे मामले में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर माकडोन थाना प्रभारी भीम सिंह देवड़ा को निलंबित किया गया है,
घटना में घायल सब इंस्पेक्टर लालचन्द शर्मा को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मोके पर
एसपी कलेक्टर भी पहुँचे हैं,अभी स्थिति नियंत्रण में है।

हालांकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

Share to...