April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी भस्मारती में हुए शामिल लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

हीना तिवारी, उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज शुक्रवार सुबह हुई भस्म आरती में फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। एक्टर सुनील शेट्टी व मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल मे बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भव्य भस्म आरती में शामिल होकर भस्मारती के साथ बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए।

देश सहित विदेशों से बड़ी संख्या में बाबा महाकाल के भक्तो का मंदिर में आने का सिलसिला लगातार जारी है। बाबा महाकाल के दरबार में बड़े बड़े उद्योगपति, फ़िल्म कलाकार, टीवी कलाकार, खिलाड़ी और राजनेता मत्था टेकने आते रहते हैं। बाबा महाकाल मंदिर में वीआईपीज के साथ ही वीवीआईपीयो का आना लगातार जारी हैं।

इसी क्रम में आज शुक्रवार को मशहूर फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और मप्र कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुँचे और महाकाल मंदिर के नंदी हाल से भगवान महाकाल की दिव्य भस्मारती आरती देखी और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान सुनील शेट्टी नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्मारती में लीन नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल की आरती की। कुछ घण्टे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रहे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Share to...