November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेलवे स्टेशन से लाखों रुपये के सोने के बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार

जबलपुर: जबलपुर में जीआरपी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखो रुपये के सोने के बिस्किट के साथ एक युवक को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की।

जबलपुर की मदन महल जीआरपी चौकी की टीम ने मदन महल स्टेशन पर खड़े एक व्यक्ति से 150 ग्राम सोने का आधा बिस्किट बरामद किया। जहां पकड़े गए व्यक्ति से जब सोने के बारे में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पर्याप्त दस्तावेज नहीं दिए गए। इसके बाद जीआरपी की टीम ने सोना जप्त करते हुए मामला दर्ज किया हैं।

जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी पुलिस की टीम के द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की मदन महल स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े एक व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से कागज में लिपटा हुआ सोने का आधा बिस्किट मिला। जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसके पास सोने से संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर विधिवत जप्ति कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया गया है।

वही जीआरपी पुलिस द्वारा जप्त सोने के संबंध में पकड़े गए व्यक्ति से आगे की पूछताछ की जा रही हैं।

Share to...