November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बस स्टैंड पर खड़ी यात्री बस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नवलखा बस स्टैंड पर आज मंगलवार सुबह एक यात्री बस में आग लग गई। यात्रियों को उतारकर बस बाहर खड़ी थी कि अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि बस खाली वरना एक बड़ा हादसा हो जाता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह नवलखा बस स्टेंड पर पाटीदार ट्रेवल्स की बस जो कि अहमदाबाद इंदौर के बीच चलती हैं। सवारियों को उतारकर बस स्टैंड के बाहर खड़ी थी। तभी बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस धुँधकर जलने लगी।

आसपास के लोगो ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बस में आग लगने की सूचना दी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया जब तक बस जलकर खाक हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो ने जलती बस के वीडीओ बनाएं जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची। फिलहाल बस में आग लगने का कारण स्पष्ठ नही हुआ हैं। वही पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

Share to...