उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर से सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की दिशा में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और सभी मजदूरों की सुरंग के अंदर से पहली तस्वीर सामने आई है।
रेस्क्यू टीम के कैमरे में ये मजदूर कैद हुए हैं, जिसकी वजह से उनका हाल सबके सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी श्रमिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बता दें कि आज बचाव अभियान का 10वां दिन है और आज से वर्टिकल ड्रिलिंग भी शुरू होगी।
दरअसल, पिछले 10 दिनों से राहत-बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम का कैमरा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों तक पहुंच गया है, जिसके जरिए पहली बार मजदूर कैमरे पर दिखे हैं। राहत की बात यह है कि अभी सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन तक जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वॉकी-टॉकी के जरिए मजदूरों से बातचीत भी की गई है। इतना ही नहीं, पाइप के जरिए मजदूरों तक मोबाइल फोन और चार्जर भेजा गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘सिल्क्यारा उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों की पहली बार तस्वीर प्राप्त हुई है। सभी श्रमिक भाई पूरी तरह सुरक्षित हैं, हम उन्हें शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं।
दरअसल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग ढहने से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए 10 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। मजदूरों को पहली बार दाल, खिचड़ी भेजी गई। 6 इंच चौड़ी पाइप के जरिए बोतल में भरकर मजदूरों के लिए ये खाना भेजा गया।
मजदूरों और सुरंग के अंदर का हाल चाल जानने के लिए पाइप के जरिए सुरंग में कैमरा भेजा गया है इसी में सुरंग के अंदर के हालात कैद हुए हैं। अधिकारियों ने वॉकी टॉकी के जरिए मजदूरों से बात की। सुरंग के अंदर का जो फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि वे 10 दिन से कैसे सुरंग में रहने को मजबूर हैं।
सुरंग से मजदूरों के रेस्क्यू में जुड़े कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि हम सुरंग के अंदर फंसे लोगों को खाना, मोबाइल और चार्जर भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हम अंदर वाईफाई कनेक्शन लगाने की भी कोशिश करेंगे डीआरडीओ के रोबोट भी काम कर रहे हैं।
सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के लिए सोमवार रात को 24 बोतल भर कर खिचड़ी और दाल भेजी गई। 9 दिन बाद पहली बार मजदूरों को भरपेट भोजन मिला। इसके अलावा संतरे, सेब और नींबू का जूस भी भेजा गया। आज मजदूरों को दलिया और अन्य खाद्य सामग्री भेजी जाएगी। अभी तक पाइप के जरिए सिर्फ मल्टी बिटामिन, मुरमुरा और सूखे मेवे भेजे जा रहे थे। 6 इंच चौड़ी पाइप के जरिए ये खाना मजदूरों को पहुंचाया गया।
टनल से मजदूरों को निकालने के लिए 5 प्लान बनाए गए हैं। फिलहाल एजेंसियां दो प्लान पर काम कर रही हैं। पहला अमेरिकी ऑगर मशीन सुरंग के मलबे में 800-900 मिमी का स्टील का पाइप डालने की कोशिश कर रही हैं। ताकि इस पाइप के सहारे मजदूरों को बाहर निकाला जाए। ऑगर मशीन से 24 मीटर खुदाई भी हो गई थी। हालांकि, मशीन में खराबी आ गई। इसके बाद काम रुक गया। आज दोबारा से ऑगर मशीन से ड्रिल शुरू होने की संभावना है।
वहीं, दूसरी ओर वर्टिकल ड्रिल का भी प्लान है। इसके लिए मशीन सुरंग के ऊपर पहुंच गई है। यह मशीन आज दोपहर से खुदाई शुरू करेगी। यह सुरंग के ऊपर से खुदाई करेगी, ताकि सीधे ऊपर से ही मजदूरों को बाहर निकाला जा सके।
दरअसल, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलक्यारा सुरंग केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम ‘ऑल वेदर सड़क’ (हर मौसम में आवाजाही के लिए खुली रहने वाली सड़क) परियोजना का हिस्सा है। ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही यह सुरंग 4.5 किलोमीटर लंबी है। 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इससे मजदूर सुरंग के अंदर ही फंस गए। इन्हें निकलने के लिए 10 दिन से रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान