November 15, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फटाके फोड़ना मना करना दंपति को पड़ा महंगा, युवकों ने किया दंपति के साथ ऐसा की

जबलपुर : जबलपुर में दीपावली के अगले दिन फटाका फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। विवाद इस कदर हुआ कि आरोपियों ने दम्पति पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद लाठी के सहारे दंपति ने अपनी जान बचाई और फिर घर में घुसकर तुरंत ही रांझी थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में सोमवार की रात को आरोपी शुभम सोनकर और रघुवीर सोनकर सड़क पर बम फोड़ रहे थे। जिससे राजेश सोनकर के घर के सामने कचरा फैल रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने तलवार से राजेश और उनकी पत्नी प्रीति पर हमला कर दिया। दोनों ने लाठी के सहारे अपनी जान बचाई और फिर घर के भीतर घुस गए। आरोपियों ने इसके बाद राजेश के घर पर पथराव भी किया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आए हैं।

राजेश की शिकायत पर पुलिस ने शुभम सोनकर और रघुवीर सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रांझी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि आरोपी और फरियादी दोनों रिश्तेदार हैं, जिनका की इससे पहले भी विवाद हो चुका है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share to...