November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान के लिए 17 नवम्बर को सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

भोपाल: राज्य शासन ने मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में मतदान वाले दिन यानी 17 नवंबर को सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित किया हैं। इसको लेकर आज राज्य शासन ने आदेश जारी किया हैं।

राज्य शासन ने परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंटस एक्ट) 1881 के अंतर्गत प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव – 2023 के मतदान के लिये 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है साथ ही 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सामान्य अवकाश भी घोषित किया है।

Share to...