April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला इतना सोना की उड़े पुलिस के भी होश

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक कार से 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में ये सोना वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं।

दरअसल भदोही पुलिस कोतवाली इलाके में गाड़ियों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार में बैठे लोग स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा किया और उसे रोक लिया। इसके बाद एक शख्स कार से उतर कर भाग गया वहीं जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें बैठे दो लोगों से सोने के बिस्किट बरामद हुए। भारी मात्रा में सोना देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

पकड़े गए सोने के बिस्किट का वजन 13 किलो था। पुलिस ने कार में मौजूद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जप्त सोने की बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई हैं।

Share to...