November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शातिर सीरियल चेन स्नैचर गिरफ्तार, सोने की चेन व अन्य जेवरात बरामद

इंदौर: इंदौर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी पुलिस को धत्ता बताते हुए लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। इंदौर पुलिस भी लगातार अपराधियो के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक शातिर सीरियल चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। इसने दो महिलाओं के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी बदमाश से 1 सोने की चेन व दो पैंडल बरामद हुए हैं। पकड़ाये आरोपी को 2017 में भी सीरियल चैन लूट मामले गिरफ्तार किया था। जहाँ पुलिस पूछताछ में आरोपी से कुल 17 सोने की चैन बरामद हुई थी।

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सीरियल चेन स्नेचर हितेश पंजाबी नामक युवक को पकड़ा है। हितेश अलग अलग थाना क्षेत्रों में चैन लूट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर हैं।

पकड़ाए आरोपी हितेष ने पूछताछ में बताया हैं की वह कर्ज से परेशान था और जल्द अमीर बनने की चाह ने उसे चैन लूट का आरोपी बना दिया हैं। पुलिस का कहना है 2017 में भी युवक को पकड़ा गया था। जब उसके पास 17 चैन बरामद हुई थी। अभी उसके पास एक चैन व दो सोने के पैंडल बरामद हुए हैं। पुलिस उससे लगातार अन्य लूटपाट को लेकर पूछताछ में जुटी हुई हैं ताकि अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकें।

Share to...