November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एशियन गेम्स में भारत का शानदार आगाज, 3 सिल्वर 1 ब्रांज मेडल जीता, महिला क्रिकेट टीम पहुँची फाइनल में

चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 के पहले दिन ही भारत ने मेडल जितने का खाता खोल लिया है। भारत ने बस कुछ ही समय के अंतराल पर 4 मेडल अपने नाम किए। भारत ने 3 सिल्वर मेडल जीते और एक ब्रांज मेडल जीतकर एशियन गेम्स में शानदार आगाज किया हैं।

भारत ने दिन का पहला मेडल निशानेबाजी में जीता। वहीं दूसरा मेडल मेंस डबल्स लाइटवेट स्कल में हाथ लगा। तीसरा सिल्वर मेडल रोइंग 8 इवेंट में जीता ओर एक ब्रांज मेडल जीता हैं। भारतीय टीम को तीसरा ब्रांज मेडल रोइंग के पेयर इवेंट में बाबूलाल यादव और रामलेख ने दिलाया। दोनो ने टीम के लिए ब्रांज मेडल अपने नाम किया। इन 4 मेडल के साथ ही भारत ने मेडल टैली में भी अपना नाम लिखा लिया है। वही एशियाड महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई हैं। 25 सितंबर को फाइनल खेला जायेगा।

भारत को 3 सिल्वर मेडल जीते है। एक सिल्वर निशानेबाजी और 2 सिल्वर और 1 ब्रांज रोइंग इवेंट में मिला।

निशानेबाजी में भारत की चांदी महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में आई। वहीं दूसरा सिल्वर मेडल स्कल में जीता, जहां लाइटवेट कैटेगरी में भारतीय पुरुषों ने परचम लहराया।

भारत की मेडल टैली का खाता एशियन गेम्स 2023 में निशानेबाजी के खेल से खुला। यहां भारत की रमिता, मेहुली और आशी ने मिलकर महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर आगाज किया। तीनों ने मिलकर 1886 अंक स्कोर किए, जिसमें रमिता ने 631.9 पॉइंट हासिल किए। मेहुली ने 630.8 का स्कोर किया वहीं आशी ने 623.3 अंक बटोरे।

निशानेबाजी में सिल्वर मेडल जीते अभी कुछ ही वक्त बीता था कि भारत को जश्न मनाने का एक और मौका डबल्स स्कल में मिला। यहां पुरुषों की लाइटवेट कैटेगरी में भारत के अर्जुन सिंह और जट सिंह ने 6:28:18 का समय निकालकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट का गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा।

वही गेम्स में तीसरा मेडल ब्रांज मेडल बाबूलाल और रामलेख ने रोइंग के पेयर इवेंट में जीता।

भारत ने चौथा मेडल सिल्वर जीता। रोइंग 8 इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल मिला। रोइंग 8 टीम ने सिल्वर जीता।

एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से शानदार आगाज हुआ है। जिससे खेलप्रेमियों में खुशी की लहर हैं। और अब भारतवासियो को गोल्ड मेडल की आस हैं। भारत मे एशियन गेम्स में अब तक 4 मेडल जीते हैं। भारतीय टीम ने 3 सिल्वर और एक ब्रांज मेडल से जीत का शानदार आगाज किया है।

Share to...