April 28, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीमार तेंदुए का इंदौर में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा ईलाज, जबलपुर से जाँच के लिए आएगी डॉक्टरों की टीम

इंदौर: – देवास जिले में बीते दिनों ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ होने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदूए का रेस्क्यू कर उसे इंदौर भेजा गया था। जहा डॉक्टरों के द्वारा बीमार तेंदूए का इलाज किया जा रहा है।

दरअसल देवास जिले के अनुविभाग टोंकखुर्द के ग्राम इकलेरा के समीप जंगल में ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए को घूमते हुए देखा था। जिसके बाद ग्रामीण बीमार तेंदुए के साथ वीडियो बना और उसके साथ सेल्फी ले कर उसकी सवारी कर उसे परेशान कर रहे थे। वही ग्रामीणों के द्वारा ग्राम के समीप जंगल में तंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को दी गई थीं। मौके पर पहुंच कर वन विभाग की टीम ने तेंदूए का रेस्क्यू कर उसे इंदौर के चिड़िया घर भेजा है। जहा बीमार तेंदुए का इलाज जारी हैं।

तेंदूए को इंदौर लाया गया गया। जहा उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी तेंदूए के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा है तो वही कुछ बीमारी होने के लक्षण उसमे दिखाई दे रहे है। जिसकी जांच की जा रही है। वही जबलपुर से डॉक्टरों एक टीम इंदौर आने वाली है जो तेंदूए की जांच कर उसके ब्लड सैंपल लेगी। वही तेंदूए में जिस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे उससे तो यही कहा जा सकता है की वह अभी मानसिक रूप से बीमार है। क्योंकि बीमार होने के बाद भी कोई तेंदुआ इस तरह का आचरण नही करता जो इसमें देखा गया है। क्योंकि बीमार होने के बाद भी कोई भी तेंदुआ मनुष्यो से दूर रहना पसंद करता है और जरूरत पड़ने पर हमला करता या घुर्राता है।

Share to...