इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विभिन्न तरीकों से लोगो के साथ हजारों लाखों रुपये की धोखाधड़ी को बदमाशो द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में सामने आया। जहाँ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक महिला और उसके पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जहाँ दंपति ने बेकरी दुकान खोलने के लिए 5 लाख रुपये लेकर कोऑपरेटिव बैंक का फर्जी चेक देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हैं।
दरअसल मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ रहने वाली यासमीन और उसके पति ने बेकरी दुकान के कामकाज शुरू करने के लिए फरियादी अनिल धूपर से 5 लाख रुपये लेकर उन्हें एक कोऑपरेटिव बैंक का चेक दिया था। काफी समय तक फरियादी अनिल रुपये के लिए मांग कर रहा था। जब रुपये नहीं मिलने पर अनिल चेक लेकर बैंक पहुंचा तो पता चला कि बैंक पहले ही बंद हो चुकी है और चेक किसी काम का नहीं है। फरियादी के साथ हुई फर्जी चेक की घटना के बाद थाने पर शिकायत की गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने पति-पत्नी पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यासीन और उसके पति ने ऐसे कई लोगों से फर्जी चेक के माध्यम से रुपये ले रखे हैं। फिलहाल जाँच जारी है

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित