April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शराब तस्कर महिला सहित 2 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त

इंदौर: इंदौर में अपराधियो के हौसले बुलंद हैं वही नशे के सौदागर भी नशीली दवाओं व अन्य चीजों की तस्करी बड़ी मात्रा में कर रहे है जिससे अपराधों में वृद्धि हुई हैं। पुलिस भी तस्करों व अपराधियो पर अब शिकंजा कस रही है। इसी तारतम्य में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की। क्राइम ब्रांच ने 108.65 बल्क लीटर शराब 50 हजार रुपये कीमत की जब्त की है। पकड़े गए आरोपीयो में एक महिला भी शामिल है।

दरसअल इन्दौर क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना मिली थी, कि इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रिकी हो रही हैं। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच और थाना बाणगंगा की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दो आरोपी अजय चौहान और राधाबाई चौहान को पकडा। जिनके कब्जे से 21 बोतल बीयर, बीयर के 46 डब्बे 46, देशी मदिरा सफेद शराब की 07 पेटी और एक पेटी 01 मसाला शराब जप्त की है। जिसकी कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है।

वही आरोपी अजय चौहान ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि थाना द्वारकापुरी क्षेत्र सुदामा नगर ई- सेक्टर में रजिस्ट्रार के घर घुसकर धमकी देने वाली घटना भी मैंने और मेरे तीन साथियो द्वारा की गई थी। जहाँ आरोपी और फरियादी रजिस्ट्रार के वाहन की आपस में टक्कर होने के कारण विवाद होने से आरोपी अजय चौहान ने अपने साथियों के साथ बदला लेने की नीयत से घर में चोरी की थी ।

Share to...