खरगोन: खरगोन जिले की भीकनगांव पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड को लेकर बडी कार्यवाही की है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के तीन आरोपियों को एक बलेनो कार के साथ पकडा है। पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल जप्त किए है।
आरोपीयो ने सिगनुर गांव से दीपक प्रधानसिह सिकलीकर से एक लाख 10 हजार रूपये में अवैध हथियार खरीदे थे। हरियाणा के बिवानी जिले से अवैध हथियार खरीदने आरोपी आये थे।
भीकनगांव थाना पुलिस ने बमनाला के पास वेदा नदी के पुल पर चेकिंग के दौरान तीनो आरोपीयो को धरदबौचा। प्रारम्भिक जाॅच में तीनो आरोपी आदतन बदमाश होने की जानकारी मिल रही है। अब नेटवर्क को लेकर पुलिस आरोपीयो से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है की आरोपी का कही हरियाणा में पिछले दिनो हिंसा से तार तो नही जुडे है।
भीकनगांव एसडीओपी संजू चौहान ने बताया की आरोपीयो से पूछताछ की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की है। पुलिस आरोपीयो के रिकार्ड की जानकारी हरियाणा पुलिस से भी लेगी। चौहान ने बताया हरियाणा पुलिस को आरोपीयो की जानकारी दी है।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद