November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत माता समरसता यज्ञ का अनूठा आयोजन, पूर्व मंत्री की मौजूदगी में सैकड़ो लोग हुए शामिल

खरगोन: खरगोन में आज प्रदेश के पूर्व कृषि राज्य मंत्री की मौजूदगी में भारत माता समरसता यज्ञ का अनूठा आयोजन किया गया। प्रदेश और क्षेत्र में सुख, समृद्धि, अमन चैन और जनता के कल्याण को लेकर गायत्री पद्धति से आयोजित समरसता यज्ञ में सैकडो लोग सपरिवार शामिल हुए।

आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में यज्ञ का आयोजन पूरे जिले में चर्चा में है।हालांकि भारत माता समरसता यज्ञ के अनूठे आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का कहना था की सनातन धर्म में यज्ञ का पना महत्व है। जनता के कल्याण सुख समृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ है। धार्मिक आयोजन है। मैं राजनीति से जुडा हूं तो लोग राजनीति से जोडकर देख रहे है। उसमे बुराई नही है। लेकिन भारत माता हमारे लिये सर्वोपरी है। विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत छा रहा है।

धार्मिक आयोजन से शक्ति प्रदर्शन को लेकर बालकृष्ण पाटीदार का मानना था की शक्ति प्रदर्शन नही है। यज्ञ की शक्ति से जनता का और प्रदेश, देश का कल्याण होगा। यज्ञ से जनता को आशीर्वाद मिलेगा।

Share to...