खरगोन: – खरगोन जिले के बडवाह में एक पेट्रोल पंप पर करीब एक से डेढ लाख रूपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बाईक सवार नकाबपोश बदमाशो ने इस दौरान सेल्समैन जितेंद्र पटेल पर फायरिंग भी की। पेट्रोल पंप संचालक और दो कुल तीन लोगो के साथ लूट की घटना होना बताई जा रही है। बदमाशो के फायरिंग करने के बाद एक सेल्समैन का पर्स छीनकर फरार हो गये। फायरिंग में दो से तीन जगह घायल सेल्समैन को छर्रे लगे है। पेट्रोल पंप कर्मचारीयो ने तबाडतोड घायल को बडवाह अस्पताल उपचार के लिए गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नाकेबंदी कर अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुट गई है।
बड़वाह थाना क्षेत्र के महेश्वर रोड स्थित रतनपुर फाटे पर ॐ साई पंप की घटना बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सको द्वारा उपचार किया जा रहा है। वही घटना की जनकारी लगते ही अस्पताल में रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई है।
रतनपुर निवासी घायल जितेन्द्र ने बताया कि रत्नपुर फाटे स्थित ॐ साईं एंड फिल पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन के पद पर हूं। शाम करीब 7:30 बजे के बाद पेट्रोल पम्प पर ही खड़ा हुआ था। तभी दो से तीन बाइक पर करीब चार बदमाश लुट की नियत से आए थे। पूछताछ करने के बाद बदमाशो ने मेरे ऊपर फायरिंग कर दी और भाग गए। दो से तीन जगह मुझे छर्रे लगे है। हाथ पर लगा छर्रा तो मेरे द्वारा वही निकाल लिया था,लेकिन पैर और ऊँगली पर भी चोट है। पेट्रोल पंप संचालक आशीष चौरासिया ने बताया की अज्ञात बदमाशो ने तीन लोगो से लूट की है। पेट्रोल के दो कर्मचारीयो और सहित मुझसे रूपये लेकर भागे है। हिसाब मिलाने पर ही राशि का खुलासा होगा। करीब एक से डेढ लाख की लूट हुई है। फायरिंग में एक कर्मचारी घायल हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बडवाह टीआई जगदीश गोयल ने बताया की अज्ञात लोगो ने लूट की घटना की है। फायरिंग भी की है। 35 हजार रूपये लेकर भागे है जाॅच कर रहे है। अज्ञात बदमाशो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। साथ ही पुलिस आसपास के हाईवे पर स्थित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालेगी। पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान