बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले की नेपानगर नगर पालिका द्वारा 15 सफाई कर्मचारियों को विनियमित से नियमित और फिर नियमित से दोबारा विनियमित किए जाने की बात पर सफाई कर्मचारियों ने आज सीएमओ प्रदीप शर्मा से मुलाकात की साथ ही उन्होंने सीएमओ को न्यायालय जाने व धरना करने की चेतावनी भी दी।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को विनियमित से नियमित और फिर विनियमित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, यहां नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस के होने के साथ-साथ अनुभव की खासी कमी है जिसके चलते फरवरी माह में 15 कर्मचारियों को विनियमित से नियमित किया गया फिर अचानक पी आई सी में इन्हें विनियमित करने की कार्रवाई की और उसे रजिस्टर में भी अंकित किया गया। जिससे नाराज 15 सफाई कर्मचारी वेतन ना मिलने से नाराज है तो वही पुनः विनियमित करने से भी काफी आक्रोशित है, जिसे लेकर अब न्यायालय में जाने की तैयारी कर रहे हैं और धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दे रहे हैं।
इस संबंध में सीएमओ प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि 15 कर्मचारियों को फरवरी माह में एक पत्र जारी किया गया था जिसमें विनियमित से नियमित किए जाने के आदेश दिए गए थे किंतु इस प्रकार की कोई भी कार्रवाई रजिस्टर में अंकित नहीं थी केवल बाद में विनियमित किए जाने की कार्यवाही रजिस्टर में अंकित है। इस मामले में आला अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा