सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार (11 जून) को खेल गए पुरुष मेन्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को 7-6, 6-3, 7-5 से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है।
वर्ल्ड नंबर-3 जोकोविच का यह किसी भी ग्रैंड स्लैम का 34वां फाइनल था।
जोकोविच ने यह खिताब जीतने के साथ ही सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने के मामले में स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल को पछाड़ दिया है। जोकोविच ने अब तक सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं जबकि नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। नंबर-3 पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं।
जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन में दबदबा रहा है। उन्होंने अब तक अपने करियर में सबसे ज्यादा 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीते हैं। उसके बाद विम्बलडन के 7 खिताब अपने नाम किए। जबकि फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन टूर्नामेंट में 3-3 बार चैम्पियन रहे हैं।
जोकोविच और रूड के बीच यह फाइनल मुकाबला देखने के लिए फुटबॉल के दिग्गज भी पहुंचे थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित