इंदौर: इंदौर में बढ़ते अपराधों के बाद पुलिस भी लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही हैं। अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस लगी हुई है। इसी क्रम में इंदौर तेजाजी नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। तेजाजी नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी करने में उपयोग होने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। वही बदमाशों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए रात में गश्त बढ़ा दी गई है। जिसमें पुलिसकर्मी सिविल में घूम कर बदमाशों पर निगाह रखते हैं, उसी क्रम में क्षेत्र के एक मैदान में कुछ बदमाशों की संदिग्ध गतिविधि नजर आई, इसके बाद उन बदमाशों को पकड़ा गया। जब उनसे विधिवत पूछताछ की गई तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद थाने लाकर उनसे पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ कि वह क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।
इनके पास से चोरी में उपयोग होने वाले उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों में गोविंदा, मनीष, सैय्यद, रईस, शाहरुख और आनंद शामिल है। हालांकि बदमाशों का जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो इन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज निकले है। सभी को गिरफ्तार किया गया है और उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध