November 15, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओ को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए

उज्जैन: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन शहर के दमदमा एवं विष्णुपुरा तथा ग्राम ढेंडिया की महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत स्वीकृति-पत्र वितरित किये। उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं के परिवार स्तर पर निर्णय लेने में प्रभावी भूमिका रहेगी।

लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत पात्र महिलाओं को स्वीकृति-पत्र मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके तथा उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ होने की दृष्टि से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू कर पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये उनके खातों में जमा कराये जायेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जिन महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं, उन्हें शनिवार 10 जून को जबलपुर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक क्लिक कर बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि जमा हो जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने दमदमा एवं विष्णुपुरा की सैंकड़ों पात्र महिलाओं को स्वीकृति-पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का स्वागत कर उनका सम्मान भी उक्त कार्य में सहयोग करने के लिये किया। बहनों को स्वीकृति-पत्र ग्रामों, वार्डों में सरकार के अधिकारी
कर्मचारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी स्वीकृति-पत्र वितरित कर रहे हैं।

Share to...