April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा व सिंधिया पर साधा निशाना, अब तीन भाजपा बन गई महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा

इंदौर: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा और सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद तीन भाजपा बन गई महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और नाराज भाजपा।
साथ ही उन्होंने दावा किया है कि आने वाले दिनों में कई भाजपाई कांग्रेसी ज्वाइन कर लेंगे।

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ही प्रमुख दोनों दलों ने मैदान संभाल लिया है। कमलनाथ द्वारा इंदौर उज्जैन का प्रभार पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को सौंपा गया। जयवर्धन सिंह प्रत्याशियों का चयन करने के लिए इंदौर उज्जैन की हर विधानसभा में जाकर स्थानीय नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को जयवर्धन सिंह उज्जैन दौरे पर थे जहां से वह देर रात इंदौर पहुंचे। इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद भाजपा महाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और महाराज भाजपा जैसे तीन हिस्सों में बंट गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी के कांग्रेस में आने पर उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पूरे प्रदेश में मजबूत हुई है और आने वाले दिनों में कई बड़े नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

उज्जैन दौरे के बाद अब जयवर्धन द्वारा इंदौर की विधानसभा सीटों पर स्थानीय नेताओं से चर्चा की जाएगी। जिसके बाद वह इंदौर उज्जैन में की गई चर्चा की रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। जिस के आधार पर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

साथ ही महाकाल लोक में मूर्ति खंडित होने को लेकर जयवर्धन बोले कि ये बड़ा भृष्टाचार का नतीजा हैं। वही रेल हादसे में मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि भी दी।

Share to...