April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विभिन्न इलाकों में गंदा पानी आने को लेकर शुद्ध पानी की बोतल बाटकर लोगो ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन

इंदौर: मध्यप्रदेश का इंदौर शहर सफाई और खाने के मामले में तो अलग पहचान रखता ही है। साथ ही इंदौर शहर की जनता भी विरोध करने के लिए अनोखे तरीके ढूंढ निकालती हैं। ऐसे ही अनोखे तरीके से इंदौर की जनता ने आज इलाके में गंदा पानी आने का विरोध किया।

इंदौर के विभिन्न इलाकों में गंदा पानी आने की समस्या को लेकर आज शनिवार को जनता जनार्दन द्वारा अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में घरों में आने वाले गंदे पानी को बाल्टी में एकत्रित कर कर दिखाया गया साथ ही आम जनता को एक बोतल स्वच्छ पानी पिलाया गया। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि हम अधिकारियों से गंदा पानी आने की शिकायत करते हैं तो वह लोग कहते हैं कि गंदा पानी कहां आ रहा है। अधिकारियों से त्रस्त होकर आज हमने विरोध करने का फैसला किया।

लोगो द्वारा विरोध करने के इस तरीके पर कहा कि यदि हम ज्यादा तादाद में इकट्ठा होकर विरोध करते हैं तो हम पर मामले दर्ज कर दिए जाते हैं इसलिए हमने विरोध करने का यह अनूठा तरीका निकाला है।

Share to...