हीना तिवारी,उज्जैन: प्रसिद्ध प्राचीन गढ़कालिका माता मंदिर में बीती रात चोरों ने घुसकर मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी राशि चोरी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बदमाश मंदिर की दीवार फांदकर अंदर पहुँचे और चोरी की घटना कारित की हैं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में 2 संदिग्ध दिखाई दिए है पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हैं।
उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन गढ़कालिका माता मंदिर में रविवार सोमवार की दरमियान रात्रि में चोरों ने माता मंदिर को निशाना बनाया और दानपेटी का ताला तोड़कर मंदिर में चढ़ाई गई चढ़ोत्तरी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोर कितनी नगदी राशि चुराकर ले गए है इसका खुलासा नही हुआ है। मन्दिर पुजारी ने बताया की चोर मंदिर की दीवार कूदकर अंदर आये और मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर पेटी से रुपये चुराकर ले गए।
मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमे 2 संदिग्ध लोग दिखाई दिए है जिनकी पहचान की जा रही हैं। वही रात के समय गार्ड भेरू की ड्यूटी थी। पुलिस शंका के आधार मंदिर में तैनात गार्ड से भी पूछताछ कर रही हैं।
वही प्राचीन मंदिर में चोरी की सूचना मिलने के बाद उज्जैन एसपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुँचे और पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि प्रसिद्ध प्राचीन गढ़कालिका माता मंदिर में चोरी की वारदात हुई है जिसको लेकर जीवाजीगंज थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई दिए है संभवतः इन्होंने ही मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी किये हैं जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा पुलिस तलाश जारी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित