मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला काफी समय से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। बालाघाट पुलिस लगातार नक्सलियों के खात्मे को लेकर कार्रवाई कर रही हैं। कई बार पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ा है और कई बार नक्सली पुलिस कार्रवाई में मारे गए है। आज फिर एक कार्रवाई के दौरान दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों को पुलिस ने एनकाउंटर कर शूट कर दिया है। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के साथ इन नक्सलियों की गढ़ी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 अप्रैल की तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया हैं।
इन दोनों महिला नक्सलियों के नाम सुनीता और सरिता हैं। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर थी, वहीं वर्तमान में वह एसीएम थी और टांडा दलम व विस्तार दलम में काम कर रही थी। इसके अलावा सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रही है, वह खटिया मोचा दलम में एसीएम थी और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय थी।
इन दोनों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहे और खाने पीने की सामग्री बरामद की गई है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान