इंदौर: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लेटर भेजने वाले ने आतंकी संगठन लिखकर 1 करोड़ रुपये की डिमांड की है। पत्र में लिखा गया है कि मध्य प्रदेश में इंदौर में कथा के दौरान हम घटना को अंजाम देंगे।
धमकी देने वाले ने पत्र भेजा है जिसमे लिखा हैं कि आप और आपकी फैमिली पर नजर रखे हैं। पत्र में लिखा है कि जब आप इंदौर में कथा सुना रहे होंगे तब आपके पास अपनी फैमली के अशुभ समाचार आएंगे। ऐसे में आपके पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं होगा। अगर आप पुलिस के या किसी के पास गए या कोई चालाकी करने की कोशिश की तो इसका हर्जाना तुम्हें भरना ही पड़ेगा। फिर तो आपके पास ना तो रुतबा नहीं इज्जत और ना पैसा रहेगा। ऐसी जिंदगी जीने का कोई फायदा नहीं। लेटर पढ़ने के बाद पांडाल वाले गेट पर राधे लिख देना तो हमारे जो 5 आदमी है जो आपके ऊपर और आपकी फैमिली के ऊपर नजर रखे हुए हैं बमों और हथियारों से लैस है। आपको मारना कोई बड़ी बात नहीं है हमें सब पता है कि रात को कितने बजे सोते हो, कितने बजे उठते हो और आप दिन में कहां कहां जाते हो। आप तो कथा कर रहे हो आप खुद ही समझदार हैं और जब एक करोड़ आपके पास हो जाए तो पांडाल वाले गेट पर जहां राधे लिखा हुआ है वही कृष्ण लिख देना तो हमारे आदमी समझ जाएंगे कि पैसा आपके पास हो गए। शेष दूसरे लेटर में
धमकी भरे पत्र में आगाह किया गया है कि अगर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
विदित हो कि कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में कथा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा संत कॉलोनी स्थित कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के ऑफिस में बंद लिफाफा रख दिया। इसके बाद महाराज ने सरकार से जांच और सुरक्षा की मांग की हैं।
वही महाराज जी को धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने कथा स्थल के साथ ही अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के ठहरने वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।
साथ ही पुलिस पूरी तरह से नजर जमाए हुए हैं और सुरक्षा को लेकर तगड़े प्रबंध कर रही है।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे