इंदौर: इंदौर नगर निगम अपील समिति अध्यक्ष एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम परिषद की अपील समिति की समिति कक्ष में सुनवाई की गई।
महापौर भार्गव द्वारा अपील समिति की बैठक के दौरान अपील प्रार्थी पुरूषोत्तम सोलंकी पिता स्व. रामनिवास सोलंकी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अपील समिति में सुनवाई करते हुए, आगामी 03 दिवस में लिखित बहस पेश करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महापौर द्वारा अपील समिति की बैठक में अपीलार्थी श्रीमती मीरा देवी पति स्व. हीरालाल व श्रीमती ज्योति पति राजकुमार मेघानी 3 सिंधु नगर द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए, अपीलार्थी को लिखित तर्क प्रस्तुत करने हेतु 07 दिन का समय देने व कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपील समिति सदस्य प्रशांत बडवे, सोनाली धारकर, निगम अभिभाषक संतोष सिल्पी,शंशाक श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित