November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खेत के बाड़े में बंधे बछड़े का बाघ ने किया शिकार, लोगो मे दहशत, डीएफओ ने की लोगो से अपील

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज में घूम रहे बाघ ने बीती रात एक बछडे को भी अपना शिकार बनाया। चिरिया वन रेंज के भावसिंहपुरा गांव में खेत के बाडे में बंधे बछडे को बाघ द्वारा शिकार बनाने के बाद ग्रामीणों में डर और दहशत बढ गई है। हालांकि वन विभाग की टीम फिलहाल मौके पर ही मौजूद है। बाघ के मूवमेंट पर निगरानी रखे हुए है।

दरहसल बाघ दक्षिण दिशा में वापस महाराष्ट्र के जलगांव जिले यावल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तरफ ही जा रहा है। वापस लौटने की सम्भावना के चलते फिलहाल बाघ के रेस्क्यू की अनुमति नही मिल रही है।

गौरतलब है की बुधवार 8 मार्च को बाघ से ग्रामीणो द्रवारा की गई छेडखानी के बाद हमले में एक घायल किसान की 9 मार्च को खंडवा से इन्दौर उपचार के लिये ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। 35 वर्षीय गवला गांव निवासी संतोष भास्करे की मौत पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। बाघ ने भीड से घबराकर खेत में युवक पर हमला किया था। तीन दिन से बाघ के क्षेत्र में घूमने से ग्रामीण डरे और सहमे हुए है।

वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया की बीती रात बाघ ने बछडे को शिकार बनाया है। बाघ अभी भी ग्राम गवला छेदिया के आसपास के क्षेत्र में है। वापस महाराष्ट्र की ओर जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। ग्रामीणो को सचेत और सावधानी से रहना चाहिये। बाघ का मूवमेंट महाराष्ट्र के
यावल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तरफ ही जाते दिख रहा है।

वन विभाग के डीएफओ प्रशांत सिह ने बताया की बाघ के हमले से मृतक संतोष के परिजन को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वही बछडे की मौत का मुआवजा भी ग्रामीण को दिया जायेगा।

बाघ के रेस्क्यू को लेकर डीएफओ प्रशांत सिह का कहना है की रेस्क्यू अंतिम उपाय है। ज्यादा नूकसान करने पर अनुमति के बाद ही रेस्क्यू कर सकते है। विपरीत स्थिती पर रेस्क्यू करने का प्रावधान है। लेकिन बाघ तो महाराष्ट्र की ओर लौट रहा है ऐसे समय में प्लानिंग रेस्क्यू की नही की जा सकती है।

डीएफओ ने ग्रामीणो से अपील की है डरे ने सावधान और सतर्क रहे। रात में घर से ना निकले, पानी वाले क्षेत्र नदी नाले के पास ना जाये। अगर कही बाघ दिखे तो तुरन्त वन विभाग या प्रशासन को दे। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी के लिये मौजूद है। बाघ वापस महाराष्ट्र के जलगांव जिले यावल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की ओर लौट रहा है।

Share to...