November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लैंड फ़ॉर जॉब मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली बिहार यूपी में लालू यादव व करीबियों के यहां छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं।इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी।

ईडी ने दिल्ली में फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजस्वी यादव के घर पर भी रेड डाली है। पटना में आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर पर भी छापे पड़े हैं।

ईडी के एक्शन पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, बीजेपी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रह गया है। राजनीति के तहत केंद्रीय एजेंसियों से एक्शन करवाया जा रहा है। बीजेपी का 2024 में सफाया हो जायेगा। कल बीजेपी विपक्ष में बैठेगी तो उनके ठिकानों पर सीबीआई और ईडी पहुंचेगी।

इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर उनसे पूछताछ की थी। इसके अगले दिन सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची थी। यहां सीबीआई ने लालू यादव से कई घंटों तक पूछताछ की थी। लालू यादव अभी दिल्ली में मीसा भारती के घर पर ही रुके हैं।

लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है। उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे। दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे।

सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया।

Share to...