रतलाम: मप्र के रतलाम के समीप डेलनपुर गांव में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत हो गई है। चारों के शव को तालाब से निकालकर मेडिकल कालेज पीएम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि यह हादसा है या साजिश।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डेलनपुर गांव के बाहर एक तालाब में कोई रस्म निभाने के लिए 19 वर्षीय नवविवाहिता उतरी, लेकिन तालाब में काई अधिक होने से वह डूबने लगी। उसका 13 वर्षीय भाई और 10 वर्षीय बहन उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए। जब तीनों ही डूबने लगे तो 23 वर्षीय महिला के पति ने भी छलांग लगा दी।
यह चारो आदिवासी परिवार से है। जो गांव में मजदूरी करके गुजर बसर करता था। हादसे के वक़्त बाकी लोग घर पर ही थे।
डूबने वाले चारों को ही तैरना आता था लेकिन काई अधिक होने की वजह से कोई भी तालाब से बाहर नहीं निकल सका। तालाब गांव के बाहर होने से जब तक गांव वालों को भनक लगी तब तक चारो डूब गए थे।
सूचना पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी अमले सहित मौके पर पहुँचे। चारो के शव को तालाब से निकालकर मेडिकल कालेज पीएम के लिए भिजवाया गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द