April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खदान मालिक के बेटे का अपहरण कर की हत्या, रिश्तेदारों ने 4 करोड़ फिरौती के लिए की मासूम की हत्या

इंदौर: खदान मालिक के बेटे के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जहां बच्चे की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया था जहां रिश्तेदारों ने ही बच्चे को 4 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल मामला किशनगंज थाना क्षेत्र का है जहाँ एक नंबर में रहने वाले खदान मालिक जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा ऋषभ चौहान कल शाम 5:00 बजे करीब लापता हो गया था। करीब रात 9:00 बजे ऋषभ के पिता जितेंद्र के मोबाइल पर फोन से ₹4 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला वही अपहरणकर्ताओं ने पहचान उजागर होने के चलते बच्चे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और चोरल के जंगल में फेंक कर फरार हो गए।

पुलिस ने घटना से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में लिया है दोनों ही मृतक बच्चे के परिवार के सदस्य हैं और पकड़े गए आरोपी रितिक और विक्की ने ही मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है हत्या और अपहरण मामले में ग्रामीणों में काफी आक्रोश नज़र आ रहा है।

Share to...