तुर्की में एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों से दहल चुका है। तुर्की में सोमवार को एक के बाद एक तीन झटकों से देश दहल गया और हाहाकार मचा हुआ है। तुर्की ओर सीरिया में भूकंप से अब तक 2300 से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी हैं जबकि 10000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
सोमवार तड़के रिक्टर स्केल पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें अब तक 2300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस झटके के लगभग 12 घंटे बाद सोमवार शाम लगभग चार बजे भूकंप के ऐसे ही झटके से लोगों की सांसें थम गईं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.5 रही।
भूकंप से अब तक 10000 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तुर्की में भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों को मस्जिदों में शरण दी जा रही है। इस तबाही के बाद तुर्की में भूकंप का एक और झटका के बाद शाम को तीसरा झटका भी महसूस किया गया।
तुर्की में भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया।इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास था। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर स्थित है। ऐसे में सीरिया के कई शहरों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि बॉर्डर के दोनों ओर भारी तबाही हुई है।
सोमवार शाम को तुर्की में तीसरा भूकम्प का झटका आया। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 रही।
तुर्की डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि तुर्की के 7 प्रांतों में 284 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 440 लोग जख्मी हुए हैं।
- सीरिया में सरकार शासित क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या 237 से अधिक हो गई है, जबकि 630 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, विद्रोहियों के शासन वाले सीरिया में 47 लोगों के मारे जाने की खबर है।
- सीरिया के अलेप्पो और हमा शहरों में इमारतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वहीं तुर्की के दियारबाकिर में इमारतों के गिरने की खबर है।
विद्रोहियों के शासन वाले सीरिया में सिविल डिफेंस ने स्थिति को विनाशकारी बताया। सिविल डिफेंस के मुताबिक, पूरी की पूरी इमारतें ढह गई हैं और लोग मलबे में दब गए। सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी के अध्यक्ष अमजद रास ने बताया कि क्षेत्र में इमरजेंसी रूम घायलों से भरे हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर तुर्की को तत्काल सहायता देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ है कि सर्च और रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम तुर्की भेजी जाएंगी। इसके साथ राहत सामग्री भी जल्द से जल्द टुर्की के लिए रवाना की जाएगी।
एनडीआरएफ की दो टीमों में 100 जवान होंगे। इनमें डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। इसके अलावा ये टीमें जरूरी उपकरण भी अपने साथ ले जाएंगी। मेडिकल टीम में डॉक्टर, अन्य स्टाफ और जरूरी दवाएं होंगी।
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है। भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके लगे। इरदुगान ने लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।
7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा बड़ा भूकंप आया। तीसरा झटका 6.0 तीव्रता का आया। इससे लोग खौफ में आ गए। तीनो भूकंपों ने तुर्की और सीरिया को कम से कम छह बार से ज्यादा जोर-जोर से हिलाया। सबसे बड़ा झटका 40 सेकेंड तक महसूस किया गया। इसी ने सबसे ज्यादा तबाही भी मचाई।
तुर्की में लोग भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से निकलने की कोशिश में जुट गए हैं। ऐसे में सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। ऐसे में रेस्क्यू टीमों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर न उतरने की अपील की है. उधर, प्रभावित इलाकों में मस्जिदों को शेल्टर के लिए खोल दिया गया है। जिन लोगों के घर भूकंप से तबाह हो गए हैं, उन्हें मस्जिद में शरण दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गएम सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं। दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इमारतों के मलबे में सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में रेस्क्यू टीमें और स्थानीय क्षतिग्रस्त इमारतों में लोगों की तलाश करने में जुटे हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने तुर्की में भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर