April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

धरना दे रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में 30,000 से भी अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। इन स्वास्थ कर्मियों के धरने पर बैठने की वजह से शहरी इलाकों में इलाज को लेकर के अभी तक तो कोई बाधा नहीं देखी जा रही है, मगर प्रदेश के छोटे-छोटे इलाकों में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश भर से धरने की कई अलग-अलग तस्वीरें आ रही है कहीं लोग खून से अपनी मांग लिखकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं दिन-रात बैठकर नारे लगा रहे। आज प्रदेश में कई जगहों पर धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया।

प्रदेश के खरगोन,दमोह सिंगरौली सहित कई स्थानों पर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भैंस के आगे बीन बजाई और शासन व सरकार को जगाने का प्रयास किया कि हमारे मांगे मानी जाए।

खरगोन में आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालिन हड़ताल के आठवें दिन सरकार को जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वर्षो से लंबित नियमितीकरण की मांग को लेकर हडताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो ने भैंस को मध्यप्रदेश शासन बताकर प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो नै इस बार शासन से आरपार की लडाई का मन बना लिया है। अपनी नियमितीकरण की मांग पूरी नही होने तक शासन से कोई समझौता नही करना चाहते है। 8 दिन से लगातार चल रही हडताल के बाद सरकार के द्रवारा कोई सुध नही लेने से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारीयो ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन का कहना है की आज हमने सरकार को जगाने के लिये भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन कर एक संदेश दिया है। हम चाहते है की हमारी मांग पूरी हो। इस बार सरकार से आर पार की लडाई है अगर मांग नही मानी गई तो अनिश्चितकालिन हडताल जारी रहेगी। कोई समझौता नही होगा। गौरतलब है की प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो के हडताल पर रहने से कई जिले में स्वास्थ्य सुविधा गडबडा गई है।

Share to...