मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक बेकाबू ट्रक ने रोड के किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए लोग माता के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। डीएम ने घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रतलाम जिले से करीब 25 किलोमीटर से अधिक दूर सातरुंडा चौराहे पर हुई है।
एक ट्रक रतलाम से बदनावर जा रहा था। इसी दौरान सातरुंडा चौराहे पर चौपाटी के पास ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर बस स्टॉप की ओर चला गया। बस स्टॉप पर लोग बस का इंतजार कर रहे थे, वे सभी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया और एक बाइक को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई अफरातफरी का माहौल हो गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। रतलाम जिला अस्पताल में घायलों का ईलाज जारी हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग कालका माताजी के दर्शन और माता के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मोके पर पहुँचा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी हैं। वही इस हादसे में मृत लोगो के शवों को मेडिकल कॉलेज में पीएम रूम में रखवाया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कलेक्टर भी मौके पर पहुँचे और हादसे की जानकारी ली और अस्पताल भी पहुँचे और घायलों के हालचाल जाने।
वही इस बड़े सड़क हादसे को लेकर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दुख जताया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि रतलाम में ग्राम सातरूंडा के पास चौराहे पर हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित व घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
