April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यकाल के 3 महीने का दिया ब्यौरा बताई उपलब्धि

इंदौर:- प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने कार्यकाल के तीन माह पूरा होने का लेखाजोखा मीडिया के सामने रखा है। महापौर का कहना है कि इंदौर के विकास को लेकर को संकल्प पत्र हमने जारी किया था, उसे मूर्त रूप प्रदान करने में सफलता पाई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीन महीने में क्या किया और क्या नहीं हो पाया, इस पर अपनी बात भी रखी।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने कार्यकाल के तीन महीने पूरे होने पर पुष्यमित्र भार्गव मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 माह पूर्व हमने इन्दौर के विकास का संकल्प लेकर संकल्प पत्र जारी किया था, इन तीन माह में हमने इन्दौर के सांस्कृतिक संवर्द्धन के साथ साथ डिजीटल इन्दौर की ओर तेजी से कदम बढ़ाएं है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य स्मार्ट सिटी का काम तेजी से चल रहा है, तो वही निगम सीमा में शामिल हुए 29 गांव में भी मूलभूत विकास पहुंचाने का काम हम कर रहे है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सड़कों के निर्माण, स्मार्ट सिटी के काम, हॉकर्स जोन, स्वास्थ्य, सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़े अपने कार्यकाल के कामों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया हालांकि जल आपूर्ति और नक्शों की स्वीकृति सहित कई मसलों पर महापौर ने स्वीकार किया कि यहां काम उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुआ है।

Share to...