ब्रिटेन पर करीब 70 साल तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज राजकीय सम्मान व शाही रस्मो के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का निधन 8 सितम्बर को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में 96 साल की उम्र में हुआ था। और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा अंतिम संस्कार में देश दुनिया से राजनेता व प्रतिनिधि शामिल होंगे।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। लन्दन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की जाएंगी। सुबह 10.44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा। आज सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मो के साथ दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा। महारानी के अंतिम संस्कार को लेकर ब्रिटेन में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया हैं।
महारानी के अंतिम संस्कार में करीब 500 प्रतिनिधि और वीआईपी दुनियाभर से शामिल होंगे।लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की जाएंगी।इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न पार्कों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। महारानी की अंतिम विदाई को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विदित हो कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10.44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा. इसके बाद सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में होंगी. इसके बाद करीब 11:55 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा.
इसके बाद एक सार्वजनिक जुलूस निकाल जाएगा, जो कि दोपहर 12.15 बजे शुरू होगा. महारानी का शाही ताबूत लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा. जुलूस ब्रॉड सैंक्चुअरी, पार्लियामेंट स्क्वायर, व्हाइटहॉल, हॉर्स गार्ड्स परेड, हॉर्स गार्ड्स रोड, द मॉल और कॉन्स्टिट्यूशन हिल से होकर गुजरेगा. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अल्बर्ट मेमोरियल तक ले जाया जाएगा. इसके बाद विंडसर का सफर शुरू होगा. सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा.
संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (DCMS) ने कहा कि लंदन के हाइड पार्क, शेफील्ड के कैथेड्रल स्क्वायर, बर्मिंघम के शताब्दी स्क्वायर, कार्लिस्ले के बिट्स पार्क, एडिनबर्ग के होलीरूड पार्क और उत्तरी आयरलैंड में कोलेराइन टाउन हॉल सहित देश भर में बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे. साथ ही सोमवार को पूरे ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ब्रिटेन में सिनेमाघर भी अंतिम संस्कार दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
