Chhatisgard : छत्तीसगढ़ के नक्सल (Naxal) प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए। पुलिस के अनुसार नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है। बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। मुठभेड़ में घायल जवानो को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 5 जवान शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की भी सूचना है। अवस्थी ने बताया कि तर्रेम क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की जवाबी कार्यवाही में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में घायल जवानों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित