Mamta Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि चुनाव से कुछ हफ्ते पहले राज्य के नंदीग्राम की यात्रा के दौरान ममता बनर्जी घायल हो गई थीं। इससे पहले रविवार को ही चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने पर कहा था कि यह हमला नहीं है, बल्कि एक हादसा है। बुधवार को नंदीग्राम से चुनावी पर्चा भरने के बाद, वह कार के फुटबॉर्ड पर खड़ी होकर मार्केट में लोंगो का अभिनंदन कर रही थीं। तभी भीड़ ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके पैर में चोट पहुंची।
उसके बाद उन्हें नंदीग्राम से कोलकाता लाया गया, वहां एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयोग ने कहा कि विवेक सहाय आईपीएस, सुरक्षा निदेशक को उनके पद से हटाया जाए और तत्काल निलंबन में रखा जाए। जेड प्रोटेक्टी की सुरक्षा के लिए निदेशक सुरक्षा के रूप में अपने प्राथमिक कर्तव्य के निर्वहन में विफल रहने के लिए एक सप्ताह के भीतर उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएं।
आयोग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई चूक के बारे में बताया गया। आयोग ने कहा कि सुरक्षा को ठीक से संभाला नहीं गया और मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। ममता बनर्जी, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, उन्हें बुलेट प्रूफ कार में यात्रा करनी थी, लेकिन वो नहीं कर रही थीं। उनकी जगह सुरक्षा इंचार्ज बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठे थे।

More Stories
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर