April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन को मिलेगी सौगात, शुरू होगी दो लोकल ट्रेन

उज्जैन। उज्जैन को मिलने जा रही है नयी सौगात, जिसमें दो लोकल ट्रेन चलने लगी है। सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलमंत्री से लोकल ट्रेनों की आवाजावी शुरू करने की मांग के बाद रेलवे ने उज्जैन से चलने वाली दो लोकल ट्रेनों को शुरू करने के लिए हरी झंडी दी है। रतलाम मंडल जल्द ही इन ट्रेनों को शुरू करने के लिए टाइम टेबल जारी करेगा।

रतलाम रेल मंडल ने उज्जैन-इंदौर- उज्जैन ट्रेन को शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि सांसद अनिल फिरोजिया ने इस ट्रेन को रतलाम तक संचालन की बात कही थी, अब मंडल ने घोषणा के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने डीआरएम से बात कर इस ट्रेन का फेरा बढ़ाकर रतलाम तक करने की मांग की है। इसी तरह उज्जैन-नागदा-उज्जैन के बीच ट्रेन के संचालन के लिए भी सूचना जारी की है। इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से नागदा उज्जैन ओर इंदौर के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशन से आना जाना करने वालों को राहत मिलेगी।

महिदपुर रोड ओर आलोट के लिए प्रयास जारी
इसी तरह महिदपुर रोड व आलोट में बंद किये गए। ट्रेनों के स्टापेज को पुनः शुरू करने को लेकर सांसद फिरोजिया गए पत्रों को लेकर भी लागतार बातचीत जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही बाद हुई ट्रेनों में से अधिकांश का स्टापेज फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

Share to...