November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश को मिली पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन, 3 करोड़ लोगों लगेगी मुफ्त में

Politics over Vaccination

Corona Vaccine : कोरोना महामारी के बीच देश को पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन मिल गई है। एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में शनिवार शाम को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी देने का फैसला लिया गया। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई है। फिलहाल, अभी एक्सपर्ट कमेटी की बैठक जारी है। कुछ ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। इससे पहले कोविशील्ड को मंजूरी मिली थी।

देश में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को अनुमति देने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के ैनइरमबज म्गचमतज ब्वउउपजजमम की बैठक हुई। इस बैठक में सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन को अंतिम मंजूरी दी गई। इसके अलावा भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर भी चर्चा हुई। बता दें कि एसईसी ही वैक्सीन के इस्तेमाल की प्राथमिक मंजूरी देती है। आज की बैठक में कोविशील्ड वैक्सीन के अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई है।

साल 2021 के पहले दिन एक्सपर्ट कमेटी ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद इसे क्ळब्प् यानी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा फाइनल अप्रूवल मिलना था। इस बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट तीनों को एक के बाद एक अपना.अपना प्रेजेंटेशन दिया। इन बैठकों में वैक्सीन कंपनियों से इनके उपयोग, प्रभाव और सफलता के बारे में जानकारी मांगी गई थी। 2 जनवरी से देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक समीक्षा बैठक भी की थी।

भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए आज पूरे देश में ड्राई रन किया जा रहा है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि टीकाकरण के पहले चरण में उन 3 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी, जो कोरोना संक्रमण के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया कि कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। इसमें एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। प्राथमिकता सूची में बाकी बचे 27 करोड़ लाभार्थियों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Share to...