November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खिलौने खरिदने निकले थे, डंपर की टक्कर से सब कुछ हुआ चकनाचुर, तीन मासूमों ने गवाई जान

उज्जैन में बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां आगर-मक्सी रोड पर डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 बच्चों समेत मां की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चियों की उम्र 7 और 4 साल है, जबकि तीसरा बेटा सिर्फ 2 महीने का था। पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग निकला।

हादसे के बाद बच्चों के अंग सड़क पर बिखर गए थे। पुलिस ने मिट्टी डालकर अंगों और खून को ढंका। हादसा आगर.मक्सी रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पंवासा के पण्डियाखेड़ी चौराहे पर तेज स्पीड में आ रहा डंपर बाइक सवार परिवार को चपेट लेकर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। डंपर के पहिए के नीचे आने से तीनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चों के माता.पिता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।। यहां इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया। पिता की हालत गंभीर है।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला का कहना है कि शंकरपुर डेरे के पारधी समाज के अवतार सिंह जो कि फूल बेचने का काम करता हैए उसकी पत्नी पूनम और तीनों बच्चों के साथ खिलाने खरीदने बाइक से इंदौर जा रहे थे। बाइक पर अवतार और पूनम के साथ 7 साल की बच्ची सोनालीए 4 साल की मेघा और 2 महीने का बच्चा था। डंपर जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया।

Share to...