मध्यप्रदेश में स्थित आज हम आपको दो देवियों के दर्शन करवाते है एक महेश्वर और दूसरा आगरा-मालवा जिले में। आगर-मालवा जिले में नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे तीन मुखों वाली त्रिशक्ति माता बगलामुखी का यह मंदिर स्थित है। द्वापर युगीन यह मंदिर अत्यंत चमत्कारिक है। यहाँ देशभर से शैव और शाक्त मार्गी साधु-संत तांत्रिक अनुष्ठान करने आते हैं।
इस मंदिर में माता बगलामुखी के साथ-साथ माता लक्ष्मी, कृष्ण, हनुमान, भैरव तथा सरस्वती भी विराजमान हैं। इस मंदिर की स्थापना महाभारत में विजय पाने के लिए भगवान कृष्ण के निर्देश पर महाराजा युधिष्ठिर ने की थी। मान्यता यह भी है कि यहाँ की बगलामुखी प्रतिमा स्वयंभू है।
यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यहाँ के पुजारी अपनी दसवीं पीढ़ी से पूजा-पाठ करते आ रहे है। 1815 में इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। इस मंदिर में लोग अपनी मनोकामना पूरी करने या किसी भी क्षेत्र में विजय प्राप्त करने के लिए यज्ञ, हवन कराते हैं। बगलामुखी मंदिर में र्मिची हवन का अपना विशेष महत्व है।
यह मंदिर श्मशान क्षेत्र में स्थित है। बगलामुखी माता तंत्र की देवी हैं, इसलिए यहाँ पर तांत्रिक अनुष्ठानों का महत्व अधिक है। यहाँ की मूर्ति स्वयंभू और जाग्रत है। मंदिर के सामने लगभग 80 फीट ऊँची एक दीप मालिका बनी हुई है, जिसका निर्माण राजा विक्रमादित्य ने करवाया था।
कई राज्यों में कुलदेवी के रूप में पूजी जाती है
अब हम आपको ले चलते है। खरगोन जिले के महेश्वर से 13 किलोमीटर दुर आशापुर गांव में विराजीत हैं माँ आशापुरी का दरबार में।
माँ आशापुरी स्वयंभू हैं। मंदिर पौराणिक है पांडु पुत्र अर्जुन ने विंध्याचल पर्वत पर तपस्या की और माता को प्रसन्न कर वरदान प्राप्त किया। इतना ही नहीं यहां माण्डव के राजा आल्हा-उदल ने भी माँ की तपस्या की थी।
ओंकारेश्वर के राजा मांधाता माँ आशापुरी को कुलदेवी के रूप में पुजते थे। वर्तमान में भी माता आशापुरी को पृथ्वीराज चौहान के वंशज सहित 28 गौत्र के लोग महाराष्ट्र, गुजरात औश्र राजस्थान के साथ साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न लोग कुलदेवी के रूप में पुजन करते है।
माता आशापुरी के दरबार में माताजी के साथ कई देवी देवताओं की प्रतिमा भी विराजित है। साथ ही इस वर्ष नवरात्रि के महापर्व पर सतचंडी महायज्ञ का अयोजन कर वैदीक रिती रिवाज से माताजी का पुजन अर्चन भी किया जा रहा है, यहाँ पर जो भी मन्नत मांगी जाती है वो ज़रूर पूरी होती है।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद