November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

MP Election : चौकन्ना हैं Congress-BJP, कोई बागी न आ जाये चुनाव मैदान में

सुवासरा उपचुनाव (MP Election) : कांग्रेस उम्मीद्वार पाटीदार व भाजपा प्रत्याक्षी डंग पहुंच रहे गांव-गांव पार्टी के नेताओं व मतदाताओं के बीच।

अब्दुल वाहिद रईस, मंदसौर। लोकतंत्र में चुनाव का अपना महत्व हैं। 5 वर्ष तक जो नेता जनप्रतिनिधी किसी को गिनती में नहीं लेते हैं। केवल अपने व अपने वालों को ही तरजीह देते हैं वे उपचुनाव को लेकर मनुहार में लग गये हैं। हालांकि उपचुनाव 3 नवम्बर को होना हैं। अभी प्रत्याक्षियों को अपने नामांकन भी प्रस्तुत करना हैं। लेकिन इसके पहले ही समय का फायदा उठाकर प्रत्याक्षी अपने लोगों को मनाने में लग गये हैं। 

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव पर मध्यप्रदेश के नेताओं की विशेष नजर बनी हुई हैं। प्रदेश भाजपा सरकार में केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग यहां से भाजपा के प्रत्याक्षी हैं । वही कांग्रेस ने सर्वे को आधार बनाकर नया चेहरा जनता के सामने राकेश पाटीदार के रुप में प्रत्याक्षी घोषित किया हैं। 

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याक्षी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मनाने में व उनका समर्थन पाने में जुटे हुए हैं। चुनाव की जंग अच्छे-अच्छे नेताओं की अकड़ ढिली कर देती हैं। प्रत्याक्षियों से नेताओं की व कार्यकर्ताओं की जो नाराजगियां हैं। उनके दूर करने में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याक्षी जुटे हुए हैं।

नामांकन प्रस्तुत करने के पहले ही प्रयास किये जा रहे हैं कि कही कोई बागी बनकर चुनाव के मैदान में सामने न आ जाये। क्योंकि गत विधानसभा चुनाव में बड़ा कांटे का मुकाबला रहा था। यहां से कांग्रेस प्रत्याक्षी ने केवल 350 मतों से जीत हासिल की थी। एक निर्दलीय प्रत्याक्षी ने 10 हजार से अधिक मत प्राप्त किये थे। वही नाराज मतदाताओं ने 2966 मत किसी भी प्रत्याक्षी को पसंद नहीं कर नोटा को अपना मत दिया था।

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के अलावा बहुजन समाज पार्टी तथा शिवसेना व निर्दलीय प्रत्याक्षियों का दमदारी से चुनाव लडऩे का इतिहास रहा हैं। बगावत न हो कोई निर्दलीय बन कर चुनाव मैदान में सामने न आ जायें इसके लिए कांग्रेस व भाजपा के नेता व प्रत्याक्षी चौकन्ने हैं। 

15 वर्ष बनाम 15 माह, मतदाता करेंगे मंथन

मध्यप्रदेश में 2018 के चुनाव के पहले 15 वर्ष तक प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज रही। वर्ष 2019 से 15 माह के लिए कमलनाथ सरकार के कार्य जनता के सामने रहे हैं। अब सुवासरा के उपचुनाव में मतदाता मंथन करेंगे की 15 वर्ष की भाजपा सरकार तथा 15 माह की कमलनाथ सरकार में कौन बेहतर कार्य करने वाली सरकार हैं।

भाजपा के नेतागण मतदाताओं के बीच अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में किये गये कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। वही कांग्रेस के प्रत्याक्षी व कांग्रेस के नेतागण 15 माह की कमलनाथ सरकार के द्वारा अल्प समय में किये गये कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं । 


Share to...