एक्टर सुशांत सिंह की मौत के मामले में सीबीआई सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और वॉचमैन से पूछताछ कर रही है। 2 पुलिसकर्मियों से भी सवाल-जवाब किए गए। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। इसमें रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत देने पर सवाल उठाए गए हैं। आयोग ने अस्पताल मैनेजमेंट और पुलिस से पूछा है कि किन नियमों के तहत रिया को परमिशन दी गई थी?
ड्रग्स एंगल को लेकर रिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच करेगी। अगले एक-दो दिन में एनसीबी की टीम रिया से पूछताछ कर सकती है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने ड्रग्स की थ्योरी को खारिज करते हुए कहा था कि इस मामले में रिया किसी भी जांच से गुजरने को तैयार हैं। उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली।
प्रवर्तन निदेशालय ने रिया के वॉट्सऐप से डिलीट की गई चैट सीबीआई के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी सौंपी है। इस चैट रिकॉर्ड को रिया के मोबाइल फोन से रिकवर किया गया है। ईडी ने इसे 10 अगस्त को जब्त किया था। इसमें रिया की तरफ से ड्रग्स की बात किए जाने का जिक्र है।
एक चैट में रिया की तरफ से हार्ड ड्रग एमडीएम की बात की गई है। यह पार्टी ड्रग है, जो मुंबई में आसानी से मिल जाती है। वहीं एक चैट में सैमुअल मिरांडा ने रिया से कहा था कि हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है। एक चैट में जया साहा ने रिया से कहा था कि पानी, चाय या कॉफी में 4 ड्रॉप डालकर उसे देनी हैं। फिर 40 मिनट लगेंगे।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद