April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस से जनता का हो गया मोह भंग: सिंधिया, उमा भारती की कहा यह…

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो गया है, क्योंकि जब ये सत्ता में थे तो यहां व्यापार और भ्रष्टाचार की सरकार चला रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती से मिलने उनके निवास पर गए। उमा भारती से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो गया है, क्योंकि इन्होंने 15 महीने व्यापार और भ्रष्टाचार की सरकार चलाई।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस मध्यप्रदेश की सत्ता में थे। 15 महीने तब पूरा भ्रष्टाचार की सरकार चल रही थी। वल्लभ भवन में इसलिये मैं 90 दिन तक चुप रहा, क्योंकि पूरा विश्व और प्रदेश कोरोना की महामारी के प्रकोप में चल रहा था। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह राजनीतिक रोटी सेंक रहे थे। एक जनसेवा का कार्य नहीं हुआ। 15 महीने जो इन्होंने किया वहीं कोरोना में भी किया और आज इनको जवाब देने के लिये मैं मैदान में आ गया हूं।

सिंधिया ने कहा कि वह उमा भारती से मिलने और उनका आर्शीवाद लेने के लिये आये हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय उमा भारती जी के साथ मेरा एक पारिवारिक संबंध सदैव रहा है। उनका आर्शीवाद मुझे प्राप्त हुआ है, मैं सौभाग्यशाली हूं। पत्रकारों से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि जब मैं 8 साल की थी, तब से मुझे अम्मा जी याने कि विजयाराजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी का स्नेह मिला है। मैं ज्योतिरादित्य को तब से जाना है जब वह एक बालक थे। उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को आर्शीवाद देते हुए कहा कि मेरा प्रबल आर्शीवाद उनके साथ है। वह सारे प्रदेश और देश में जगमगायेंगे। उनका नाम ही ज्योतिरादित्य है।

Share to...