November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आतंकियों ने की फायरिंग, तीन साल का मासूम फसा, जवानों ने बचाया, 1 जवान शहीद, 1 नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ की पार्टी पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। फायरिंग में 1 जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की भी मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जारी रही।

कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि आतंकवादियों को धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल ना करने दें। उन्होंने बताया कि एक महीने में 2 बार ऐसे वाकये सामने आए हैं, जब आतंकियों ने मस्जिदों का इस्तेमाल किया है।

गोलियों के बीच बच्चे के जवानों ने बचा लिया और उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया। बच्चें के दादा को गोली लग गई थी डर के कारण वह अपने दादा के उपर ही बैठा रहा। जवानों से उसे कवर करते हुए बचाया और उसके घर पहुंचाया। यह वाक्या वायरल हो रहा है।

सिक्योरिटी फोर्स पर हमले की 6 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर अटैक हुआ था। उसमें एक जवान शहीद हो गया और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।

Share to...