उज्जैन में कोरोनावायरस 100 का आंकड़ा पहले ही बार कर चुका है। अब निरंतर बढ़ रहे मामलों में फिर एक बार थोड़ी कमी आई है जो राहत की बात है। आज जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार 3 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं जिसमें से 2 की मृत्यु हो चुकी है।
उज्जैन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 97 कोरोना संदिग्धों की जाँच रिपोर्ट में से 3 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके अलावा 2 लोगों को संदिग्ध माना गया है और 3 लोगों को ही कोरोना पॉजिटिव माना गया है। जिससे अब यह आंकड़ा 106 पर पहुँच चुका है, वही कोरोना से मरने वालो की संख्या 17 पर पहुँच चुकी है । यह सभी कंटेनमेंट एरिया के लोग है, इसलिए शहर वासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है ।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन